भारत की 10 सबसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालय/ TOP 10 GOVT. COLLAGE

 


               * TOP 10 GOVT. COLLAGE *

      * भारत की 10 सबसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालय*

(1).MU


मुंबई विश्वविद्यालयमुंबईमहाराष्ट्र का विश्वविद्यालय है। 1860 से 70 के दौरान जब भवनों का निर्माण तेजी से किया जा रहा था, उस समय, विशेषकर ओवल मैदान के किनारे, अधिकांश विक्टोरियन भवनों का निर्माण हुआ। उन दिनों मैदान समुद्र के नजदीक हुआ करता था और मुंबई विश्वविद्यालय, पश्चिम रेलवे मुख्यालय का भवन तथा उच्च न्यायालय सीधे अरब सागर के सामने थे। इनमें मुंबई विश्वविद्यालय भवन सबसे शानदार है। गिलबर्ट स्कॉट ने इसका डिजाइन तैयार किया था, यह 15वीं शताब्दी का इटेलियन भवन जैसा दिखता है। इसका भवन, इसका विशाल पुस्तकालय, कन्वोकेशन हॉल और 80 मी. ऊंचा राजाबाई टावर बहुत सुंदर है।

MORE DETAILS :- MU

(2).JNU


जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय भारत का अग्रणी विश्वविद्यालय है तथा शिक्षण और शोध के लिए एक विश्व- प्रसिद्ध केंद्र है। 3.91 के ग्रेड प्वाइंट (4 के पैमाने पर) के साथ राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा भारत में अव्वल जेएनयू को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क(एनआईआरएफ), भारत सरकार द्वारा भारत में सभी विश्वविद्यालयों में वर्ष 2016 में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ तथा वर्ष 2017 में दूसरा प्राप्त हुआ। जेएनयू को वर्ष 2017 में भारत के राष्ट्रपति की ओर से सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का पुरस्कार मिला।  जेएनयू अभी एक युवा विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना वर्ष 1966 में संसद के एक अधिनियम द्वारा हुई थी।  जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की शक्ति, ऊर्जा और प्रतिष्ठा इस दूरदर्शिता से झलकता है कि इसके विचार साहस, प्रयोग और निरंतर खोज के क्षेत्र हैं, तथा यह कि विचारों की विविधता बौद्धिक अन्वेषण के आधार हैं। जेएनयू बौद्धिक रूप से बेचैन, संतुष्ट न होने वाले जिज्ञासु और मानसिक रूप से कठोर लोगों के लिए ऐसा स्थान है जो उन्हें रमणीय स्थल की शांति के बीच आगे बढने का मौका देता है। यह रमणीय स्थल भारत की राजधानी की चहल-पहल और भीड़ भाड़ के बीच हराभरा क्षेत्र है।

for more details touch us :- JNU


(3).UNIVERSITY OF PUNA



सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ (पूराना नाम: पुणे विद्यापीठ) पुणे मे स्थित एक विश्वविद्यालय है, जो पुणे के उत्तरपश्चिम में स्थित है। यह भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों में से एक है। इसकी स्थापना 10 फरवरी, 1946को की गई थी। 800 एकड़ (1.6 किमी²) में फैले इस विश्वविद्यालय मॅम 46 शैक्षणिक विभाग हैं।
FOR MORE DETAIL TOUCH US :-UNIVERSITY OF PUNA

(4).UH


हैदराबाद विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय का परिसर गाचीबावली, एक सूचना प्रौद्योगिकी हब, हैदराबाद में स्थित है। यह परिसर करीब 2324 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। विश्वविद्यालय में 10संकाय हैं, जिनके अंतर्गत 46 विभाग एवं केंद्र आते हैं।

FOR MORE DETAILS TOUCH US :- U.O.H

(5). BU



बैंगलोर विश्वविद्यालय (BU) एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है, जो कर्नाटक राज्यभारत के बैंगलोर शहर में स्थित है। यह विश्वविद्यालय भारत के पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है जिसकी स्थापना सन 1886 में हुई थी तथा यह भारत के अग्रणी बड़े विश्वविद्यालयों में से एक है। विश्वविद्यालय, भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ (AIU) का एक भाग है तथा 'उत्कृष्टता के लिये संभावित' (Potential for Excellence) की प्रतिष्ठा के नजदीक है जो कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के दिशा निर्देशों के अनुसार भारत के 10 शीर्ष विश्वविद्यालयों के लिये आरक्षित है।

विश्वविद्यालय, प्रतिष्ठित विदेशी तथा स्थानीय विश्वविद्यालयों, संगठनों तथा संस्थाओं के साथ एमओयू के द्वारा शोध कार्य में संलग्न है। इसके कई विभाग उत्कृष्टता के केन्द्र के रूप में UGC द्वारा चिन्हित किये गये हैं।

FOR MORE DETAILS TOUCH US :-BU


(6).TEJPUR UNIVERSITY



तेजपुर विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय की स्थापना 1994 में एक संसदीय अधिनियम के तहत की गई थी। इसका परिसर नाप्पम, तेजपुर से पूर्व दिशा में 15 कि॰मी॰ पर, में स्थित है और करीब 242 एकड़ के क्षेत्र में फिला हुआ है। विश्वविद्यालय में 4 संकायों के अंतर्गत 17 विभाग हैं।

इसके अधिनियम के अनुसार इस केंद्रीय विश्वविद्यालय का उद्देश्य क्षेत्रीय तथा राष्ट्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ साथ एक विकसित असम गढ़ने हेतु रोजगारपरक तथा बहु-विषयक पाठ्यक्रम चलाने का प्रयास करना होगा। साथ ही विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के उन नवीनतम क्षेत्रों से संबन्धित पाठ्यक्रम तथा शोध कार्यों को बढ़ावा देना होगा जिनका इस क्षेत्र से विशेष तथा सीधा संबंध हो।

अप्रैल 2013 में मानव संसाधन विकास मन्त्रालय द्वारा प्रकाशित रपट में तेजपुर विश्वविद्यालय, भारत के शीर्ष 5 उच्च शिक्षा संस्थानों में सम्मिलित है।

FOR MORE DETAILS TOUCH US :-TEJPUR UNIVERSITY

(7).MU 



मद्रास विश्विद्यालय भारत के तमिलनाडु प्रांत की राजधानी चेन्नई नगर में स्थित है। यह दक्षिण भारत के विश्वविद्यालयों में सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। 11 नवम्बर1839 में एक सार्वजनिक याचिका द्वारा मद्रास विश्वविद्यालय का प्रारंभ हुआ। 1840 में जार्ज नॉर्टन की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय समिति का निर्माण हुआ और 5 सितंबर 1857 से यह विश्वविद्यालय प्रारंभ हुआ।

FOR MORE DETAILS TOUCH US :-MU

 

(8).DU 



दिल्ली विश्वविद्यालय (अंग्रेजी:University of Delhi), भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। भारत की राजधानी दिल्ली स्थित यह विश्वविद्यालय 1922 में स्थापित हुआ था। भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलाधिपति हैं।

THES-QS की विश्व के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग के अनुसार यह भारत का शीर्ष गैर-आईआईटी विश्वविद्यालय है और यह 474 पायदान पर है 

दिल्ली विश्वविद्यालय के दो परिसर हैं जो दिल्ली के उत्तरी और दक्षिणी भाग में स्थित हैं। इन्हें क्रमश: उत्तरी परिसर और दक्षिणी परिसर कहा जाता है। दिल्ली विश्वविद्यालय का उत्तरी परिसर में दिल्ली मेट्रो की पीली लाइन के साथ सुनियोजित ढंग से जुड़ा हुआ है और मेट्रो स्टेशन का नाम 'विश्वविद्यालय' है। उत्तरी परिसर केन्द्रीय सचिवालय से 2.5 किमी और अंतरराज्यीय बस अड्डे से 7.0 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।तो वहीं इसका दक्षिणी परिसर गुलाबी (पिंक)लाइन से जुड़ा है और मेट्रो स्टेशन का नाम 'दुर्गाबाई देशमुख साउथ केम्पस 'है|

FOR MORE DETAILS TOUCH US:-DU


(9).BHU



काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी में स्थित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। इसे प्रायः बीएचयू (बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी) कहा जाता है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना (वाराणसी हिन्दू विश्वविद्यालय एक्ट, एक्ट क्रमांक 16, सन् 1915) महामना पण्डित मदन मोहन मालवीय द्वारा सन् 1916 में बसंत पंचमी के पुनीत दिवस पर की गई थी। दस्तावेजों के अनुसार इस विश्वविद्यालय की स्थापना मे मदन मोहन मालवीय जी का योगदान केवल सामान्य संस्थापक सदस्य के रूप में था, दरभंगा के महाराजा रामेश्वर सिंह ने विश्वविद्यालय की स्थापना में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था दान देकर की। इस विश्वविद्यालय के मूल में डॉ॰ एनी बेसेन्ट द्वारा स्थापित और संचालित सेन्ट्रल हिन्दू कॉलेज की प्रमुख भूमिका थी। विश्वविद्यालय को "राष्ट्रीय महत्त्व का संस्थान" का दर्जा प्राप्त है। हैदराबाद के निज़ाम -मीर उस्मान अली खान ने विश्वविद्यालय के लिए 10 लाख रुपये का बड़ा दान किया

FOR MORE DETAILS TOUCH US :-BHU


(10). ANNA UNIVERSITY



अन्नामलाई विश्वविद्यालय भारत काराजकीय विश्वविद्यालय है। जो भारत के तमिलनाडु राज्य के अन्नामलाई नगर में स्थित है। यह विश्वविद्यालय उच्चशिक्षा के क्षेत्र में कला, विज्ञान, भाषा, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा, ललितकला, कृषि, औषधि और दंत चिकित्सा के क्षेत्र में कई तरह के पाठ्यक्रम आमंत्रित करता है।। यह विश्वविद्यालय आधारभूत ढ़ांचा और शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिहाज से लगातार प्रगति की राह पर है। नियमित पाठ्यक्रमों के साथ साथ यह 380 कार्यक्रम दूरस्थ पाठ्यक्रम के तहत आमंत्रित करता है, जिसे विश्वभर में मान्यता मिली है। अन्नामलाई के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय वैसे लोगों को शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है जो किसी कारणवश नियमित शिक्षा पाने में असमर्थ हैं।

FOR MORE DETAILS TOCUH US :-ANNA UNIVERSITY

Comments

Post a Comment